भैंस के सामने ठुमके लगाना लड़की को पड़ा महंगा, आगे जो हुआ उसे देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी…

इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जो कई बार हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं. कभी लोगों का अजीबोगरीब गाना, तो कभी मजेदार डांस मूव्स आपको गुदगुदा सकते हैं. इस कड़ी में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है. वीडियो में एक लड़की भैंसों को चारा खिलाते समय कुछ ऐसा करने लगी, जो भैंसों को नागवार गुजरा और उसके बाद जो हुआ, उसे देखकर आप अपनी हंसी एक सेकंड के लिए भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

 



 

 

इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें एक बार देखने के बाद भी पेट नहीं भरता और बार-बार देखने को मजबूर हो जाते हैं. हाल ही में वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ ऐसा ही, जिसको देखने के बाद आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे. वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो की शुरुआत में एक लड़की बाल्टी में चारा लेकर भैंसों के करीब पहुंचती है. इस बीच लड़की भैंस का चारा नाद में डालकर, वहीं खड़े होकर ठुमके लगाने लगती है. यह सब वहां खड़ी भैंस को पसंद नहीं आता और वो डांस कर रही लड़की को जोरदार टक्कर मारती है. इस बीच भैंस की टक्कर से लड़की नाद में जा गिरती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद नेटिजन्स का हंस-हंस कर बुरा हाल हो रहा है. वीडियो देख चुके यूजर्स बढ़चढ़ इस पर अपने मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. वहीं 21 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!