JanjgirChampa Big News : फर्जी MBBS डॉक्टर बनकर युवती को प्रेम प्रसंग में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने फर्जी MBBS डॉक्टर बनकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



चांपा थाने में पीड़ित युवती ने 4 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीबन डेढ़ वर्ष पूर्व इंस्ट्राग्राम के माध्यम से आरोपी रजनीश खंडवांग से दोस्ती हुई थी, जो स्वयं को चांपा का रहने वाला एवं MBBS डॉक्टर होना बताया था, जिसके कारण दोनों में आपसी प्रेम हो गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

21 सितंबर 2021 को आरोपी द्वारा पीड़िता से दुष्कर्म करना एवं कुछ दिन बाद रजनीश खंडवांग के MBBS डॉक्टर नहीं होने के संबंध में पता चलने पर पीड़िता को छोड़कर आरोपी भाग गया था. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रजनीश खंडवांग के खिलाफ IPC की धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था और पतासाजी की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

आरोपी के रायगढ़ में होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चांपा पुलिस ने टीम गठित कर रायगढ़ रवाना हुई थी, जहां दबिश देकर आरोपी रजनीश खंडवांग को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

error: Content is protected !!