JANJGIR BIG BREAKING : महिला ने लगाई फांसी, हसौद पुलिस जांच में जुटी, अभी 11 जुलाई को हुई थी शादी

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के बरेकेलखुर्द गांव में महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. महिला की अभी 11 जुलाई को शादी हुई थी और मायके में उसने फांसी लगाई है.

 



हसौद थाना के प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि बरेकेलखुर्द गांव की 19 साल की प्रतिमा भार्गव की शादी 11 जुलाई को पुषौर के सूपा गांव के मनोज भार्गव से हुई थी.

इस दौरान 12 जुलाई को गांव के युवक पसंद भारद्वाज ने लड़की के पति को फोन करके बताया कि लड़की के साथ उसका प्रेम सम्बन्ध है और उससे वह शादी करेगा. इस पर 13 जुलाई को परिजन लड़की को गांव ले आए और वह मायके में ही रहने लगी. कल 23 जुलाई को पसंद भारद्वाज ने लड़की प्रतिमा को फोन किया और शादी करने से इंकार कर दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

साथ ही, लड़की को उकसाते हुए मर जाने की बात कही,जिसके बाद महिला प्रतिमा भार्गव ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले में हसौद पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!