JanjgirChampa News : 34 लीटर महुआ शराब और मोटर साइकल के साथ तीन आरोपी घोघरानाला चांपा, सिवनी और जगदल्ला चांपा से गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के घोघरानाला, सिवनी गांव और जगदल्ला चांपा से 34 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घोघरानाला चांपा में रतन चंद्रा, महुआ शराब के साथ ग्राहक की तलाश कर रहा है, इसके बाद पुलिस ने उसे 19 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

इसी तरह पुलिस ने सिवनी गांव में भी दबिश दी और आरोपी ज्योति खैरवार को 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीसरी कार्रवाई जगदल्ला चांपा से जोगेंद्र सिंह सिदार को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिफ्तार किया है. तीनों मामले के तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!