सलमान खान के हथियार कॆ लाइसेंस पर आपत्ति, संघर्ष एनजीओ ने दर्ज कराई आपत्ति. पढ़िए पूरी खबर…

फिल्मों में अपने एक किक से बड़े से बड़े गुंडों को पटकन देने वाले अभिनेता सलमान खान ने खुद की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस के पास हथियार रखने व खरीदने के लिए लाइसेंस की अर्जी दी है. मुंबई पुलिस से गुहार लगाई है कि पिछले दिनों उनको मिली जान से मारने की धमकी के बाद उनकी सुरक्षा के लिए हथियार जरूरी है.
खुद सलमान खान पुलिस कमिश्नर ऑफिस गए उन्होंने लाइसेंस के लिए कमिश्नर विवेक फंसलकर से मुलाकात की. हालांकि अभी तक पुलिस ने उनके लाइसेंस को परमिशन नहीं दी है. लेकिन संघर्ष एनजीओ ने सलमान खान के हथियार के लाइसेंस का विरोध किया है. संघर्ष एनजीओ के अध्यक्ष पृथ्वीराज मस्के ने मुंबई पुलिस को एक पत्र लिखकर सलमान खान के लाइसेंस पर आपत्ति दर्ज कराई है कहा है कि इसके पहले भी सलमान खान पर कई क्रिमिनल केस दर्ज हो चुके हैं. वह short-tempered होने की वजह से कभी भी उस हथियार का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही जब सलमान खान के पास इतनी सुरक्षा है मुंबई पुलिस से लेकर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तक उनके पास है तो हथियारों की जरूरत क्यों पड़ी है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

हालांकि आम पब्लिक भी यह मानती है कि सलमान खान को हथियार नहीं दिया जाना चाहिए. क्योंकि जब वो उनके घर पर फोटो निकालने जाते हैं तो भी वहां पर सिक्योरिटी वाले रोक देते हैं तो ऐसे में हथियार नहीं मिलना चाहिए. बड़े मामलों की बात की जाए तो सलमान खान पर चिंकारा हिरण मारने का आरोप पहले ही लग चुका है. बाल्मीकि समाज पर भी सलमान खान द्वारा अपशब्द टिप्पणी की गई थी.

इसे भी पढ़े -  राहौद के सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रंगपंचमी पर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

 

ऐसे में अब इस तरीके की सवाल उठने लगी है कि सलमान खान के पास अगर हथियार का लाइसेंस मिल जाए तो कल आम आदमियों के लिए भी दिक्कत हो सकती है साथ ही कोई भी क्रिमिनल सलमान खान के केस का हवाला देते हुए लाइसेंस मांग सकता है जो खतरनाक साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

error: Content is protected !!