‘मोटापे’ को लेकर ट्रोल होने पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठी, कहा – ‘ऐसे बेवकूफों पर आती है शर्म जो. पढ़िए…

दिव्यांका (Divyanka Tripathi) ने करियर में ये मुकाम अपनी मेहनत की बदौलत हासिल की है. दिव्यांका टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रिय़ों में से एक हैं. एक्ट्रेस को पिछले दिनों उनके बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है. इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने उनके प्रेग्नेंट होने तक के कयास लगाए हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने भी इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक वीडियो पोस्ट लिखा है.

 



 

 

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी को पिछले काफी समय से अपने वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था और साथ ही भद्दे कमेंट भी किए जा रहे थे. जिसे देखते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते ही एक बार फिर से कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. वहीं एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक बहुत ही लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

एक्ट्रेस ने लिखा है कि जिस तरह के कमेंट्स आ रहे थे उन्हें पहले ख्याल आया कि वीडियो डिलीट कर देना चाहिए लेकिन इसके बजाय उन्होंने बॉडी शेम करने वालों को जवाब देना जरूरी समझा. इस लेटेस्ट वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी नियॉन और ब्लैक कलर का एक्टिव वियर पहने झूमती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कमेंट में लिखा है- ‘जिंदगी की बीट पर मैं थिरक रही थी. कुछ कमेंट्स को पढ़कर मैं यह लिखने के लिए मजबूर हुई. मेरा पेट फ्लैट नहीं है जैसा कि एक आदर्श महिला की इमेज को दिखाया जाता है. एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि मुझसे दोबारा मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं या मोटी हूं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

https://www.instagram.com/reel/CgdVpCpBQO2/?utm_source=ig_web_copy_link

 

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं कि आप लोगों को एक ही तरह देखना चाहते हैं. अपनी सोच बदलिए. एक्ट्रेस ने आगे लिखा है मैं मोटी भी नहीं हूं . मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि अगर आप मेरे लिए यह सब लिख रहे हैं तो उन लोगों को न जाने क्या-क्या कहेंगे जो बॉडी वेट इशू से असल में जूझ रहे हैं. तुम जैसे लोगों पर शर्म आती है, जिनमें कोई सेंसिटिविटी नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!