RBI New Rule: आपकी जेब में भी रखें हैं ये नोट तो हो जाएं सावधान, बन गए रद्दी; किसी काम के नहीं अब!

नोटों को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला ले लिया है. अक्सर कई बार लोग पुराने गले और फटे नोटों का चलाने की तरकीबें निकालते रहते हैं.

 



हालांकि अब आरबीआई के इस फैसले के बाद नोटों की फिटनेस चेक की जाएगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पूरे देश के बैंकों को निर्देश दिए हैं कि नोट गिनने के मीशनों की बजाय नोटों की फिटनेस चेक करने की मशीन का इस्तेमाल किया जाए.

आरबीआई के इस निर्देश के अनुसार अब हर तीन महीने में नोटों की फिटनेस चेक की जाएगी. ऐसे में अपकी जेब में रखा नोट फिट है या अनफिट, इसे चेक करने के लिए आरबीआई ने 11 मानक तय किए हैं.

क्या होते हैं अनफिट नोट?

आरबीआई के इस निर्देश के बाद साफ-सुथरे नोटों की आसानी से पहचान की जा सकेगी ताकि उन्हें रिसाइकल करने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े. अनफिट नोट वो होते हैं जो रिसाइकल के लिहाज से ठीक नहीं होते. अब जानते हैं उन 11 मनाकों के बारे में जो किसी भी नोट को फिट या अनफिट करार देंगे

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

कैसे होगी अनफिट नोटों की पहचान?

– जो नोट बहुत ज्यादा गंदे पाए जाएंगे और जिनमें बहुत धूल मिट्टी लगी होगी तो इस स्थिति में उन नोटों को अनफिट माना जाएगा.

– नोट जब बहुत लंबे समय तक मार्केट में रहता है और इस जेब से उस जेब में ट्रांसफर होता रहता है तो वो काफी ढीला पड़ जाता है. ढीले नोट अनफिट माने जाएगें, जबकि करारे नोट फिट की कैटेगरी में शामिल रहेंगे.

– किनारे या बीच से फटे हुए नोट अनफिट माने जाएंगे.

– अगर नोट में बने डॉग ईयर्स का एरिया 100 वर्ग मिलीमिटर से ज्यादा तो इसे अनफिट माना जाएगा.

– जिन नोटों पर 8 वर्ग मिलीमीटर से ज्यादा बड़े छेद हैं तो उन्हें अनफिट नोट माना जाता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

– नोट में किसी तरह के ग्राफिक बदलाव को अनफिट नोट माना जाता है.

नोट पर ज्यादा दाग-धब्बा, पेन की स्याही आदि लगी हो तो वह अनफिट नोट है.

– नोटो पर कुछ लिखा हो या फिर किसी भी तरह की चित्रकारी वाले नोट अनफिट होंगे.

– नोट का अगर रंग उड़ जाए तो वह अनफिट नोट है.

– फटे हुए नोट पर किसी भी तरह का टेप या ग्लू लगा होगा तो वो नोट अनफिट माने जाएंगे.

– नोटों का रंग जा चुका है या हल्का पड़ा चुका है तो वो भी अनफिट की कैटेगरी में शामिल होंगे.

अनफिट नोटों की मशीन का इस्तेमाल

आपको बता दें कि आरबीआई अनफिट नोटों की पहचान करने के लिए मशीन को अपडेट तरीके से बना रही है. मशीन इन नोटों की पहचान करके इन्हें मार्केट से बाहर कर देगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

ये मशीन अनफिट नोटों की पहचान करेगी. आरबीआई ने सभी बैंको को निर्देश दिया है कि इस मशीन का सही इस्तेमाल किया जाए. साथ ही इसके देखभाल भी गंभीरता से की जाए.

error: Content is protected !!