Sawan 2022 : सावन में भूल से भी न करें ये गलतियां, इन 8 आदतों से भगवान हो जाएंगे नाराज…जानिए इसके बारे में

सावन विशेष। भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन इस महीने की 14 तारिक से शुरू होने वाला है। ये पवित्र श्रावण मास 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। सावन में बहगवां शिव की पूजा का विशेष महत्त्व बताया गया है।



पुराणों के अनुसार इस माह भगवान् शिव की सच्चे मन से पूजा-आराधना करने से शुभ फल मिलता है।

इसके साथ ही हर प्रकार की दुःख-तकलीफ, बाधा जीवन से दूर हो जाती है। ज्योतिषों के अनुसार सावन के महीने में कुछ गलतियां करने से भी बचना चाहिए।

1. मांस-मछली या मदिरापान से दुरी

भगवान् शिव का पवित्र महीना सावन में खुश सावधानियां भी बरतनी चाहिए। खासतौर पर सावन में खाने की चीजों को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। इस महीने मांस-मछली या मदिरापान के सेवन से परहेज किया जाता है। इस महीने सात्विक भोजना करना चाहिए जिसमें लहसुन-प्याज का इस्तेमाल भी नहीं होना चाहिए।

2. अशुद्ध सब्जी खाने से बचे

सावन महीने में बैंगन खाने से परहेज करना चाहिए। बैंगन को एक अशुद्ध सब्जी माना जाता है। इस कारण लोग द्वादशी और चतुर्दशी के दिन भी बैंगन खाने से बचते हैं। आप बैंगन का सेवन 14 जुलाई से 12 अगस्त तक भूलकर भी न करें।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

3. न करें दूध का सेवन

सावन में शिवलिंग का दूध से जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है। इसी कारण इस महीने दूध पीने से परहेज करना चाहिए। जैसे भाद्रपद में दही खाने से परहेज किया जाता है, वैसे ही सावन में दूध से परहेज करना चाहिए।

4. न चढ़ाएं ये चीजें

पूजा के वक्त शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से बचना चाहिए। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है तो उस पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग और धतूरा बहुत पसंद है। माना जाता है कि शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने से भगवान क्रोधित हो जाते हैं।

5. न करें किसी का अपमान

वैसे तो कभी भी किसी के बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए, लेकिन खास तौर से इस पवित्र सावन महीने में किसी का अपमान न करें और बुरे विचार मन में ना लाएं। खासतौर से गुरु, जीवनसाथी, माता-पिता, मित्र और द्वार पर आए लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

6. पशुओं से करें अच्छा व्यवहार

इस पवित्र सावन के महीने में यदि दरवाजे पर कोई गाय या बैल आए तो उसे मारकर ना भगाएं। ऐसे पशुओं को खाने के लिए कुछ जरूर दें। बैल को मारना भगवान शिव की सवारी नंदी का अपमान करने के समान है।

7. तेल न लगाएं
सावन मास में गलती से भी शरीर पर तेल न लगाएं। सावन में तेल का दान किया जाता है। इसलिए इसे शरीर में लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं।

8. केतकी अर्पित ना करें
भगवान शिव को खास रूप से धतूरा पसंद है। इस माह भगवान शिव को धतूरा और आंक अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा इस महीने भगवान शिव या शिवलिंग को केतकी अर्पित ना करें। इस महीने दिन के वक्त सोने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

 

error: Content is protected !!