अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

नई दिल्ली: देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम ने दस्तक दे दी है दक्षिण-पश्चिम मानसून फैल चुका है। जिसके चलते कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। लेकिन अभी भी कई राज्यों में अच्छी बारिश का इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अगले 5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभवना है। वहीं महाराष्ट की राजधानी में भारी बारिश के चलते जीन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है।

 



इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभवना है। दक्षिण गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 8 और कोंकण और गोवा में 7 और 8 जुलाई, 2022 को अलग-अलग अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, गोवा, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

साथ ही छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सौराष्ट्र और कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, शेष उत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक
error: Content is protected !!