Akaltara Fraud FIR : फर्जी तरीके से किसान के खाते से 5 लाख 50 हजार रुपये का गबन, संस्था प्रभारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR

जांजगीर चांपा. अकलतरा पुलिस ने फर्जी तरीके से किसान के खाते से 5 लाख 50 हजार रुपये गबन करने के मामले में संस्था प्रभारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के किसान लक्ष्मीलाल पटेल ने अकलतरा के सहकारी बैंक में धान का पैसा जमा किया था. जब किसान ने राशि चेक की तो पता चला कि 5 लाख 50 हजार को उसके बिना जानकारी के निकाल लिया गया है. मामले की शिकायत के बाद जांच की गई तो सेवा सहकारी समिति के संस्था प्रभारी और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी की सांठगांठ सामने आई और फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

खास बात यह भी है कि आरोपी सेवा सहकारी समिति के संस्था प्रभारी के द्वारा पूर्व में भी किसानों का पैसा हड़पा गया था. इस तरह किसान की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!