नूपुर शर्मा को SC की फटकार, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, उदयपुर में हुई घटना का बताया जिम्मेदार.. पढ़िए

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुप्रीम कोर्ट में राहत के लिए पहुंची नेत्री के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट रुप शर्मा को फटकाल लगाई और कहा कि आपके बयानों से अशांति फैली है। साथ ही अदालत ने उन्होंने राहत देने से इनकार कर दिया है और मामले को उच्च न्यायालय में ले जाने के लिए कहा है।

 



 

 

बता दें कि नूपुर शर्मा के खिलाफ देश के अलग अलग राज्यों में FIR दर्ज हैं। इसी सिलसिले में नूपूर शर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंची और अलग-अलग राज्यों में दर्ज FIR को दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की। शर्मा की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बयानों के लिए माफी मांग ली है और उन्हें वापस भी ले लिया है। इसपर कोर्ट ने कहा कि उन्हें टीवी पर जाकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने उकसाने वालों के खिलाफ भी FIR दर्ज किए जाने की बात कही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

 

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा है कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस ने रेड कार्पेट बिछा रखा है। शीर्ष अदालत ने शर्मा के वकील को मामले को लेकर हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है। कोर्ट ने उदयपुर में हुई घटना का जिम्मेदार भी शर्मा के बयानों को बताया है। कोर्ट ने कहा कि उनकी बयान ने पूरे देश में आग लगाई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!