‘भाभी जी घर पर हैं’ के ‘विभूति’ की दाल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, मकान मालिक की बेटी संग लिए थे सात फेरे. पढ़िए खबर…

Bhabhi Ji Ghar Par Hain: टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। हाल ही में इसमें मलखान (Malkhan) का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान (Deepesh Bhan) की 41 साल की उम्र में मृत्यु हो गई है। शो में विभूति (Vibhuti) के किरदार को भी खूब पसंद किया जाता है। इस किरदार को आसिफ शेख (Asif Sheikh) ने निभाया है।

 



 

 

आसिफ शेख की लव स्टोरी भी उनके किरदार की तरह बेहद खास है। यह लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल आसिफ जब स्ट्रगल कर रहे थे तो जिस मकान में वह किराये पर रहते थे, उन्हीं की बेटी जेबा से उन्हें प्यार हो गया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

 

 

एक इंटरव्यू में आसिफ ने बताया था कि मेरे पास एक कमरा और किचन था। लिविंग रूम में जेबा का पियानो रखा था। चूंकि आसिफ अकेले रहते थे इसलिए खाना खुद बनाना पडता था और आसिफ के हाथों से बनी दाल जेबा ने काफी बार खाई थी और उन्हें वह काफी पसंद थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

 

 

आसिफ ने कहा कि इसी तरह दोनों की मुलाकातें होने लगीं और फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। आसिफ को जब काम मिलने लगा तो दो साल बाद ही उन्होंने जेबा के परिवार वालों से बात करके जेबा से शादी कर ली थी। आज उनके दो बच्चे हैं बेटी मरयम और बेटा अलीजा शेख है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!