जब मछुआरे ने पकड़ी दुर्लभ प्रजाति की मछली, हर कोई यह देख रह गया हैरान

संयुक्त राज्य अमेरिका. समुद्र के अंदर कई ऐसे रहस्य ही जो समाए हुए है। आपको इस समुद्र के अंदर ऐसे हजारों जीव-जंतु, मछलियां या कीड़े मिल जाएंगे जो प्रायः दुर्लभ होते हैं और लोगों को नजर नहीं आते। कई बार ऐसा होता है कि अनजाने में ही समुद्र से ऐसी रहस्यमयी चीजें बाहर निकल आती हैं की जिसे मिलती हैं वो खुद भी हैरान होकर रह जाता है।



हम बात कर रहें है मछली पकड़ने गए एक मछुआरे की, जिसके हाथ कुछ ऐसा लगा कि वो खुद इसे देखकर दंग रह गया। वह रोजाना की तरह मछली की तलाश में निकला था तभी मछली खोजते वक्त उसके हाथ एक ऐसी चीज लगी जो मिलियन एक पाई जाती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या उस मछुआरे के हाथ लगा।

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

मिलियन में एक होती है ये मछली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला संयुक्त राज्य अमेरिका का है और वह भाग्यशाली मछुआरा पोर्टलैंड मेन में रहने वाला लार्स जोहान है। कुछ दिन पहले उसने एक अद्भुत खोज की। खोज के दौरान उसे मछली पकड़ते-पकड़ते उसके जाल में एक नीली झींगा मछली मिली।

बताया जाता है कि नीली झींगा मछली मिलियन में एक होती है। मतलब इसकी संख्या सीमित होती है और यह दुर्लभ प्रजाति की मछली है। पहले तो मछुआरे को काफी देर तक इस पर भरोसा नहीं हो रहा था, लेकिन साथी मछुआरों ने इसकी पुष्टि की तब उसे भरोसा हुआ।

ट्विटर में शेयर की तस्वीरें

हालांकि मछुआरे ने बाद में इस मछली को फिर से उसे पानी में ही छोड़ दिया ताकि वह बड़ी हो सके। उसने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस दुर्लभ मछली की तस्वीर को शेयर करते हुए लार्स ने ट्विटर पर लिखा, “यह नीली झींगा मछली कल पोर्टलैंड के तट पर पकड़ी गई थी और इसे और बड़ा होने के लिए मैं इसे फिर से पानी में वापस छोड़ रहा हूं। ब्लू लॉबस्टर 2 मिलियन में एक होते हैं।”

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

दुर्लभ लॉबस्टर की यह तस्वीर देखते ही देखते सेशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने इस पर तरह तरह के कमेंट भी करने शुरु कर दियो है। एक व्यक्ति ने इस तस्वार पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, “मैंने भी पिछले साल इसी तरह के नीले लॉबस्टर की खोज की थी।” तो वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा है कि “ऑस्ट्रेलिया में हमारे पास इसी तरह का नीला क्रेफ़िश है जिसे आप केवल गोल्ड कोस्ट के पीछे वर्षावन में पा सकते हैं।”

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

error: Content is protected !!