महज 6 साल की लड़की ने बनाया सबसे लंबे बाल होने का ‘किड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड,’ जाने कैसे

दुनियाभर में अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड बनाए जाते है। गिनीजबुक ऑफ रिकॉर्ड में ऐसे कई नाम है जो अपने अजीबोंगरीब काम के लिए जाने जाते है। आज हम एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहें हैं जिसके बालों की लंबाई 1.2 मीटर है और 6 साल की उम्र में ही सबसे लंबे बाल रखने का ‘किड्स वर्ल्‍ड रिकॉर्ड’ बनाया है।

 



 

 

इस बच्‍ची का नाम जैसमिन बैंस है। जैसमिन ने जून में सबसे लंबे बाल होने का ‘किड्स वर्ल्‍ड रिकॉर्ड’ अपने नाम किया है। जैसमिन लिटिलओवर, डर्बीशायर की रहने वाली हैं। इस बच्ची की एक खास बात यह है कि इसने कभी भी अपने बाल नहीं कटवाए हैं। इस वजह से उनके बाल घुटनों से भी नीचे हैं।ऐसे आया आइडिया

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

जैसमिन की मां टीना कहती हैं कि ‘हम हमेशा उसके लंबे बालों के बारे में बात करते रहते थे। एक बार रात में हम सोने जा रहे थे, तभी मैंने जैसमिन को बताया दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसके सबसे लंबे बाल होंगे। इसके बाद हमने गूगल में सर्च किया तो पता चला एक शख्‍स है जिसके नाम यह उपलब्धि है। यह बात सुनकर वह काफी प्रभावित हुई थी।टीना ने कहा कि इसी दौरान उनके दिमाग मे यह भी आया कि क्‍या ऐसा भी कोई वर्ल्‍ड रिकॉर्ड होगा, जहां किसी बच्‍ची के सबसे लंबे बाल हों। इसके बाद फिर से इंटरनेट पर सर्च करने के बाद टीना को एक वेबसाइट Kids World Records मिली, जहां बच्‍चों के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड दर्ज थे। इसमें 4 से लेकर 6 साल के बच्‍चों के सबसे लंबे बाल होने के रिकॉर्ड भी दर्ज थे। इसमें रिकॉर्ड होल्‍डर लड़की कनाडा की रहने वाली थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

मां को है बालों पर गर्वटीना को इस बात का आभाष हो गया था कि उनकी बेटी के ज्‍यादा लंबे बाल हैं। तभी टीना ने जैसमिन के बाल नापे। जैसमिन का वीडियो बनाया और वेबसाइट पर लॉगइन कर अपलोड कर दिया। वीडियों अपलोड होने के कुछ देर बाद ही रिजल्ट सामने आया और जैसमिन सफल साबित हुई। इस तरह जैसमिन का नाम सबसे लंबे बाल होने का रिकॉर्ड बन गया। इस रिकार्ड में उपलब्धि मिलने के बाद से जैसमिन की मां टीना गर्व महसूस कर रहीं हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!