World’s Weakest Passports: इन 5 देशों के पासपोर्ट हैं….दुनिया में सबसे कमज़ोर, जानें भारत की रैंकिंग…पढ़िए

नई दिल्ली. देश के बाहर घूमने-फिरने या कहें कि एक देश से दूसरे देश जाने के लिए सबसे ज़रूरी जो चीज़ होती है, वह है पासपोर्ट। आपके देश का पासपोर्ट जितना ताकतवर होगा आप उतने ज़्यादा देशों की सैर बिना वीज़ा के कर पाएंगे।
लंदन की इमीग्रेशन कंसल्टेंसी ‘हेनली पासपोर्ट इंडेक्ट फॉर 2022’ ने दुनियाभर के पासपोर्ट्स की रैंकिंग जारी की है।



जिसमें सभी 199 देशों के सबसे ताकतवर से लेकर सबसे कमज़ोर पासपोर्ट की रैंकिंग शामिल है। इस रैंकिंग से यह पता चलता है कि किस देश के नागरिक यात्रा के लिए ज़्यादा स्वतंत्र हैं।
सबसे पॉवरफुल पासपोर्ट

इस लिस्ट में टॉप 10 देशों में जापान, सिंगापुर, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, इटली, फिनलैंड, लक्ज़मबर्ग, स्पेन, ऑस्ट्रिया और डेनमार्क शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

कुछ पासपोर्ट्स का हाल है बुरा

पॉवरफुल पासपोर्ट की इस रैंकिंग में कुछ ऐसे देश भी हैं जिनके पासपोर्ट का हाल बहुत ही बुरा है। इंडेक्स में इन्हें सबसे नीचे स्थान मिला है।

अफगानिस्तान

इस देश के पास दुनिया का सबसे कमज़ोर पासपोर्ट है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान को 112वां यानी आखिरी स्थान मिला है। यहां के लोग बिना विज़ा के सिर्फ 26 देश ही जा सकते हैं।
इराक

इराक रैंकिंग में अफगानिस्तान से ठीक ऊपर है। इराकी पासपोर्ट को 28 देशों में बिना विज़ा के घूमने की अनुमति हासिल है।

सीरिया

सबसे कमज़ोर पासपोर्ट की लिस्ट में तीसरे स्थान सीरिया को मिला है। सीरियाई पासपोर्ट से सिर्फ 29 देशों में बिना वीज़ा अप्लाई किए घुमा जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च

पाकिस्तान

पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया में चौथा सबसे कमज़ोर पासपोर्ट है। इस पोसपोर्ट की मदद से सिर्फ 31 देशों की सैर बिना वीज़ा के की जा सकती है।
यमन

पासपोर्ट के मामले में यमन दुनिया का 5वां सबसे कमज़ोर है। यहां के पासपोर्ट होल्डर्स बिना वीज़ा के सिर्फ 33 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

भारतीय पासपोर्ट कितना दमदार?

भारत के पासपोर्ट का हाल पाकिस्तानी पासपोर्ट की तुलना काफी बेहतर है। लिस्ट में भारत को 87वां स्थान मिला है और यहां के पासपोर्ट धारक दुनिया के 60 देशों में बिना वीज़ा के जा सकते हैं।

error: Content is protected !!