छत्तीसगढ़ के इस जलप्रपात में डूबे मध्यप्रदेश के 7 लोग, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भूपेश बघेल से की चर्चा

भोपालःमध्यप्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले 7 लोग छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपातवाटर फॉल में डूब गए। ये सभी लोग मदहा जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए थे। इनमें से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर चर्चा की। उन्होंने सिंगरौली के नागरिकों की छत्तीसगढ़ के रमदहा फाल में हुई दुखद दुर्घटना में मृत्यु के संबंध में चर्चा की।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

साथ ही फॉल में बह गए लोगो को ढूंढने के लिए चल रहे ऑपरेशन को और तेज करने को लेकर बात की। सीएम शिवराज सिंह ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने और घायल का इलाज कराने की घोषणा की है।

सीएम भूपेश ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरिया कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि रमदहा जलप्रपात के बाहर बोर्ड में स्पष्ट चेतावनी लिखी है कि यहां नहाना सख्त मना है। इसके बाद भी परिवार वहां नहाने गया था। इन लोगों के द्वारा चेतावनी बोर्ड का पालन नहीं किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

error: Content is protected !!