होम लोन लेने वालों के लिए बुरी खबर, LIC सहित इस कंपनी ने महंगा किया ब्याज!

नई दिल्ली: अगर आप आने वाले समय में होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है. दरअसल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की हाउसिंग फाइनेंस इकाई LIC हाउसिंग फाइनेंस ने अपने होम लोन की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. इसके अलावा बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिडेट ने भी अपने ग्राहकों के लिए होम लोन को महंगा कर दिया है.

 



 

 

कितना महंगा हुआ होम लोन

लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की हाउसिंग फाइनेंस इकाई LIC हाउसिंग फाइनेंस ने अपने ग्राहकों के लिए होम लोन के इंट्रेस्ट रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा करने का फैसला किया है. इसके अलावा बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने भी अपने होम के इंट्रेस्ट रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. इंट्रेस्ट रेट में बढ़ोतरी के बाद हाउसिंग लोन पर आपकी मंथली ईएमआई भी बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, घोटाले को लेकर नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी के साथ किया विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

 

 

कितना बढ़ा इंट्रेस्ट रेट

ताजा बढ़ोतरी के बाद LIC हाउसिंग फाइनेंस के होम लोन पर मिनिमम इंट्रेस्ट रेट अब 8 फीसदी हो गया है जो पहले 7.50 फीसदी था. अगर 50 लाख तक का होम लोन लेते हैं तो आपको मिनिमम इंट्रेस्ट 8.05 फीसदी की दर से चुकाना होगा. वहीं, 50 लाख से ज्यादा का लोन होने पर इंट्रेस्ट रेट 8.25 फीसदी और 2 करोड़ से लेकर 15 करोड़ तक का होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट बढ़कर 8.40 फीसदी हो गया है. यह इंट्रेस्ट रेट 700 या उससे ज्यादा सिबिल स्कोर वालों के लिए है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय

 

 

क्यों महंगा हुआ लोन

बता दें कि, पिछले दिनों रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक के बाद रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा कर दिया गया था. रिजर्व बैंक महंगाई को काबू में रखने के लिए लगातार इस तरह का कदम उठा रहा है. रेपो रेट महंगा होने से बैंकों को महंगी दरों पर फंड मिल रहा है जिसके कारण वे हर तरह के लोन पर इंट्रेस्ट रेट बढ़ा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया
error: Content is protected !!