Janjgir Murder Arrest : विवाहिता की हत्या करने वाले सास, ससुर गिरफ्तार, आरोपी पति घटना के बाद से है फरार, पुलिस कर रही तलाश

जांजगीर-चाम्पा. हसौद पुलिस ने विवाहिता की हत्या करने वाले सास, ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आरोपी पति घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. मामला मुड़पार गांव का है.

 



दरअसल, जमड़ी गांव के बद्रीप्रसाद साहू की बेटी ममता साहू की शादी 20 अप्रैल को मुड़पार गांव के मूलशंकर साहू से हुई थी.

22 अगस्त को ममता साहू को सास गेंदबाई साहू, ससुर घासीराम साहू एवं पति मूलशंकर साहू द्वारा दहेज की बातों के लेकर गला दबाकर हत्या की गई थी, वहीं घटना के बाद से आरोपी पति मूलशंकर साहू फरार है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस ने मामले 304 बी, 302, 120 बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी सास गेंदबाई साहू, ससुर घासीराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!