Best Exercise for Men: पुरुषों के लिए बेस्ट हैं ये 5 एक्सरसाइज, बदल जाती है शरीर की बनावट, फिट रहते है पुरुष..

जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी हो गई है कि जिम जाने के लिए समय ही नहीं मिलता. लेकिन क्या फिटनेस पाने के लिए जिम ही इकलौता रास्ता है? बिल्कुल नहीं.. पुरुषों के लिए 5 एक्सरसाइज बेस्ट हैं, जो घर पर ही उनके शरीर को फिट बना देंगी. इन एक्सरसाइज को करने से पुरुष कमजोरी, मोटापा और अन्य शारीरिक समस्याओं को दूर कर लेंगे. आइए जानते हैं कि पुरुषों के लिए 5 बेस्ट एक्सरसाइज कौन-सी हैं.



 

 

पुरुषों के लिए 5 बेस्ट एक्सरसाइजपुश-अप्स
घर पर की जाने वाली एक्सरसाइज के बारे में सोचते ही पुश-अप्स का नाम ध्यान आता है. पुश-अप्स को आम एक्सरसाइज समझने की भूल ना करें. क्योंकि, यह पुरुषों के लिए बेस्ट होती है और इससे कंधे, सीने की पेक्टोरल मसल्स और ट्राइसेप्स मसल्स को मजबूत बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

 

 

पुल-अप्स
पुरुषों के लिए अगली बेस्ट एक्सरसाइज पुल-अप्स है. अगर आपके घर पर कोई पुल-अप बार है, तो आप आसानी से पुल-अप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं. यह आपके कंधों, कमर और हाथों को मजबूत बनाने में मदद करती है.

 

 

स्क्वैट
पुरुषों की फिट और मजबूत बॉडी के पीछे मजबूत टांगों का रोल बहुत जरूरी होता है. जिसके लिए आप स्क्वैट एक्सरसाइज कर सकते हैं. रोजाना स्क्वैट करने से पैरों और कूल्हों की मसल्स मजबूत बनती है.

 

डिप्स
डिप्स भी एक बेहतरीन बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जो पुरुषों के लिए काफी जरूरी है. डिप्स एक्सरसाइज पुरुषों की हाथों की मजबूती को बढ़ाने में काफी मददगार होती है. डिप्स एक्सरसाइज को घर पर करने के लिए आपको बस एक कुर्सी या बेंच की जरूरत होगी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

 

 

क्रंचेस
फिटनेस पाने के लिए मोटापा कम होना बहुत जरूरी है. जिसके लिए पुरुषों को क्रंचेस एक्सरसाइज करना चाहिए. क्रंचेस करने से पेट की चर्बी घटाई जा सकती है. इसके साथ ही यह एक्सरसाइज पेट की मसल्स को मजबूत बनाती है और स्थिरता प्रदान करती है.

 

 

Disclaimer:
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी खबर सीजी न्यूज की नहीं है. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है. किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें.

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

error: Content is protected !!