बड़ी खबर: पिकअप में लगा डीजे बना काल, करंट उतरने से 10 यात्रियों की मौत और कई घायल

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पिकअप गाड़ी में बिजली का करंट उतरने से 10 यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। पिकअप में कुल 27 लोग सवार थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद 16 लोगों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 



हादसे में कई लोगों को हल्की चोटें आई थीं।

पुलिस का कहना है कि गाड़ी में लगे डीजे सिस्टम के जेनेरेटर की वायरिंग की वजह से करेंट उतरा होगा। एएसपी अमित वर्मा ने बताया, ‘मेखलीगंज पीएस के तहत धरला ब्रिज पर एक घटना हुई, जहां पिकअप वैन बिजली की चपेट में आ गई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

सभी यात्री जलपेश जा रहे थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हादसा जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है, जो गाड़ी के पिछले हिस्से में लगाया गया था।

स्थानीय BPHC ने कर दिया था रेफर

घायल यात्रियों को सबसे पहले चंग्रबंध बीपीएचसी लाया गया। यहां मेडिकल ऑफिसर ने 27 में से 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उनकी जांच की जरूरत है।’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

ड्राइवर मौके से हुआ फरार

एएसपी वर्मा ने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा, ‘गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर भाग गया है। मौके पर सीनियर अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस टीम भी राहत और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए तैनात है।’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!