छत्तीसगढ़ः दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सोते समय पति-पत्नी और 3 बेटियों की निकल गई जान

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में मकान का दीवार गिरने से पूरा परिवार खत्म हो गया। देर रात हुए हादसे में 3 बेटियों के साथ माता-पिता की चंद मिनटों में ही जान निकल गई। हादसे की वजह तेज बारिश बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम पहुंची। पुलिस शव बरामद कर लिया है।



जानकारी के अनुसार पंखाजूर के बांदे थाना के ग्राम पंचायत विकासपल्ली का यह मामला है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश से घर की दीवार कमजोर हो गई थी। वहीं बीती रात मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर पड़ी। हादसे में सो रहे पूरा परिवार मलबे में दब गया। लोग कुछ कर पाते इससे पहले तीन बेटियों और माता-पिता की मौत हो गई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident : पामगढ़ में मुख्य मार्ग पर ट्रेलर पलटा, केबिन में फंस गया था हेल्पर, ड्राइवर को भी आई चोट, बड़ा हादसा टला...

मृतकों की पहचान परिमल मल्लिकए पत्नी सुमित्रा मल्लिक और तीन बेटियों प्रतिभा ए प्रीति और श्रीति का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि पूरा मकान कच्चा था। वहीं बारिश के चलते कमजोर होकर ढह गया।

error: Content is protected !!