JanjgirChampa Big News : कृषि विभाग ने 500 बोरी उर्वरक जब्ती की कार्रवाई की, कई दुकान संचालकों को नोटिस जारी, कल भी हुई कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार राकेश कुमार शर्मा उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज मेसर्स राजेश ट्रेडर्स नवागढ़ के प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण करते हुए 500 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट बिना POS मशीन के इंद्राज के पाये जाने पर जप्ती की कारवाई करते हुए विक्रय पर प्रतिबंधित किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड नवागढ़ में मेसर्स रेखा ट्रेडर्स नवागढ़, मेसर्स गिरिजा प्रसाद केशरवानी नवागढ़, मेसर्स रूपेश ट्रेडर्स नवागढ एवं मेसर्स लाखन केशरवानी नवागढ़ के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के अनियिमतता पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस संबंधितों को जारी किया गया।

 



विकासखण्ड अकलतरा के निरीक्षक द्वारा सेवा सहकारी समिति तिलई एवं सेवा सहकारी समिति तरौद में निरीक्षण के दौरान POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान में सही पाया गया। इसी प्रकार मेसर्स कर्ष कृषि केन्द्र नरियरा एवं मेसर्स साहू ट्रेडर्स तागा में विभिन्न प्रकार के अनिमियता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा के “प्रशासनिक आतंकवाद” का परिचायक बनी घटना, गरीब महिला जहर पीने को मजबूर : नागेंद्र गुप्ता

विकासखण्ड पामगढ़ के निरीक्षक द्वारा सेवा सहकारी समिति पकरिया का POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान नही होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

विकासखण्ड बलौदा के निरीक्षक द्वारा मेसर्स माधो प्रसाद गुप्ता जर्वे (ब) में POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान में सही पाया गया। इसी प्रकार मेसर्स परमात्मा कृषि केन्द्र बलौदा का POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान नही होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। मेसर्स कृष्ण कुमार तंबोली के प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार के अनिमियता पाये जाने पर कारण बताओ जारी किया गया।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

विकासखण्ड बम्हनीडीह के निरीक्षक द्वारा मेसर्स सेवा सहकारी समिति पोडीशंकर में POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान में सही पाया गया।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि दिनांक 06.04.2026 को 13 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर कारवाई एवं दिनांक 07.04.2026 को 10 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर कुल 23 प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही किया गया। आगे भी कार्यवाही का अभियान जारी रहेगा। अनियमितता पाये जाने पर दोषियों पर कड़ी कारवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhadih Action : खपरीडीह गांव में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!