छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत मोतीबाग में प्रस्तावित “स्मार्ट रीडिंग रूम” का भूमिपूजन किया। लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रीडिंग रूम में ग्राउंड के साथ दो मंजिला भवन तैयार होगा, जिसमें 600 से अधिक विद्यार्थी एक साथ अध्ययन कर सकेंगे।

 



भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज़ ढेबर, विधायक  सत्यनारायण शर्मा, छ.ग. योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम सभापति  प्रमोद दुबे, प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विद्यार्थियों को शहर के भीतर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने इस स्मार्ट रीडिंग रूम का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन में वाई-फाई, लेन सहित लगभग 600 लोगों की बैठक व्यवस्था होगी, जिसमें विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। दिव्यांग विद्यार्थियों को आधारतल पर स्थान सुलभ कराया जा रहा है एवं सभी तल पर प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!