छत्तीसगढ़: मां और बेटा-बेटी सहित तीन की मौत… मां को करंट से बचाने में बेटे और बेटी की हुई मौत. मातम का माहौल…

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार से एक दर्दनाक खबर आई  है। करंट की चपेट में आने से मां और दो बच्चों की मौत हो गयी। घटना सिमगा थाना क्षेत्र के दामाखेड़ा की बतायी जा रही है। घटना उस वक्त हुआ, जब महिला छत पर लोहे के तार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रही ती, इसी दौरान वो करंट की चपेट में आ गयी, उसी बीच उसके दोनों बच्चे भी मां को पकड़कर छुड़ाने की कोशिश करने लगे, जिसकी वजह से तीनों की करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। घटना की जानकारी तब सामने आयी, जब परिवार के लोग काम खत्म कर घर वापस लौटे।



इसे भी पढ़े -  Sheorinatayan News : सदगुरु ऋतेश्वर महाराज के आशीर्वाद से शिवरीनारायण के विकास पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से प्रतिनिधिमंडल की भेंट, अप्रेल में शिवरीनारायण आने की दी सहमति...

 

 

 

जानकारी के मुताबिक दामाखेड़ा गांव की महिला कमलेश्वरी देवांगन अपने घर पर कप़ड़ा सुखा रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गयी। जिसे देकर दोनों बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की, उसके बाद दोनों बच्चे भी करंट की चपेट में आ गये। मां कमलेश्वरी देवांगन के अलावा 14 साल के शेष कुमार और 12 साल की बेटी जया देवांगन की भी मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

error: Content is protected !!