Janjgir Big News : शिवरीनारायण पुल पर आया महानदी का पानी, तेज बारिश के बाद कई दिनों से उफान पर है महानदी, महानदी के शबरी सेतू से आवागमन बन्द किया गया, प्रशासन अलर्ट, पुलिस तैनात

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के शबरी सेतू पर महानदी का पानी ऊपर आ गया है, जिसके बाद आवागमन बन्द हो गया है. महानदी अभी उफान पर है और पिछले 3-4 दिनों की बारिश के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ा है,. आज रात में महानदी का पानी पुल से ऊपर आ गया है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है और पुलिस बल तैनात किया गया है.महानदी के जलस्तर बढ़ने के बाद तटीय इलाके में मुनादी करा दी गई है और लोगों को अलर्ट किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

दो दिन से महानदी शिवरीनारायण में पुल से नीचे बह रही थी, लेकिन रात होते ही पानी पुल से ऊपर आ गया है, जिसके बाद शिवरीनारायण-बिलासपुर-सारंगढ़-कसडोल मार्ग बंद है. वाहनों की कतार भी मार्ग पर लग गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!