छत्तीसगढ़ः चार जिलों के 9 नाबालिग समेत 14 लोगों का रेस्क्यू, बंधक बनाकर करवा रहे थे ये काम

कांकेर. कांकेर से भेजी गयी टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बैंगलोर में बंधक बनाए गए 9 नाबालिग सहित 14 ग्रामीणों का रैस्क्यू कर लिया है।



जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने अपनी स्पेशल टीम बैगलोर भेजी थी। बता दें कि रेस्क्यू किए गए नाबालिग और ग्रामीण कांकेर, कोंडागांव, बालोद, नारायणपुर के है, जो बैंगलोर के टमाटर फार्म में काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

इनमें से ग्रामीणों के साथ-साथ कुछ मजदूर नाबालिग भी है, जिन्हें बंधक बनाकर मजदूरी करवाई जा रही थी।

फार्म का मालिक इन मजदूरों से मजदूरी तो कराता था, लेकिन उसके पैसे नहीं देता था। गौरतलब है, कि कांकेर की स्पेश्ल टीम ने इन बंधक मजदूरों का रैस्क्यू कर लिया और फार्म के मालिक से बंधकों के मजदूरी के पैसे बी वसूल किए, जिसके बाद कांकेर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने मजदूरों को उनके मजदूरी की रकम वापस की।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

error: Content is protected !!