छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार की इस योजना के तहत बेटियों को मिलेगी 20 हजार रुपए, आज ही करें ये काम, नहीं तो..

बेमेतरा. राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के विकास और जनता के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए समय-समय पर कई योजनाओं को लागू किया जा रहा है. इसी प्रकार से प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने की ओर एक और कदम बढ़ाया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर जनता के नाम संदेश में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2022 का शुभारम्भ किया गया था. इस योजना का लाभ उन सभी श्रमिकों को मिल सकेगा, जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हो चुके हैं.

 



इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिक परिवार की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, विवाह आदि में आर्थिक सहायता प्रदान कर सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है. इस योजना में पंजीकृत श्रमिकों या मजदूरों के परिवार की प्रथम दो बेटियों को जिसकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और 21 वर्ष से अधिक न हो तथा वह अविवाहित हो, उन्हें 20-20 हजार रुपए की आर्थिक व सामाजिक सहायता प्रदान की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

श्रमिक मजदूर परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग में आता है. आर्थिक रूप से कमजोर होने की स्थिति में श्रमिक परिवार के बच्चों को खास तौर पर बालिकाओं को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ती है. ऐसी स्थिति में वे अशिक्षित रह जाती हैं जिससे उनका आर्थिक तथा सामाजिक रूप से शोषण होने लगता है. श्रमिक परिवार की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तथा उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा अपने विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरुआत की गयी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत गरीब श्रमिकों के परिवार की बेटियों को प्रदेश सरकार द्वारा उनके बैंक खाते में धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी जिसकी सहायता से वह अपनी शिक्षा को ग्रहण कर सकेंगी. साथ ही, धनराशि की सहायता से अपना विवाह कर सकेंगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!