बुखार और दस्त से पांच लोगों की मौत, भाई-बहन समेत दो बच्चे और एक महिला ने तोड़ा दम

सिंगरौली, जशपुर. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में उल्टी दस्त और बुखार से मौत का मामला सामने आया है। सिंगरौली में दो बच्चे और एक महिला की मौत हो गई, इधर छत्तीसगढ़ में बुखार और दस्त से पीड़ित दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई।



सिंगरौली में सामने आए फूड प्वाइजनिंग मामले में दो मासूम बच्चे और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह मामला चितरंगी के खम्हडी पंचायत के गड़वार टोला की घटना है।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से तीनों उल्टी दस्त से पीड़ित थे। उपचार के बावजूद तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। वहीं आज डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir School Bus Accident : हसदेव स्कूल की बस ने बाइक सवार शख्स को कुचला, हुई मौत...

पत्थलगांव में सगे भाई-बहन की मौत

जशपुर जिले में बगीचा तहसील अन्तर्गत रनपुरकुदमुरा गांव में बुखार और दस्त से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में सगे भाई बहन हैं। इसी परिवार के तीन अन्य और सदस्य भी पीड़ित है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने फूड प्वाइजनिंग का अंदेशा व्यक्त कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिये हैं। वहीं प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शराब की बोतल से युवक पर हमला करने का मामला, 2 युवकों की हुई गिरफ्तारी, बिलासपुर के सिम्स में घायल युवक है भर्ती, खून से लथपथ युवक का वीडियो हुआ था वायरल, मुलमुला क्षेत्र का मामला

जानकारी के अनुसार मृतक सुभद्रा कक्षा 7 और सूरज कक्षा 3 में अध्धयनरत थे। दोनों बच्चों को उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही दोनों बच्चों की मौत हो गई।

बुखार और दस्त का प्रकोप से ही मृतक बच्चों के माता पिता सहित तीन सदस्यों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए कुनकुरी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यंहा आईसीयू में भर्ती तीनों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

error: Content is protected !!