बुखार और दस्त से पांच लोगों की मौत, भाई-बहन समेत दो बच्चे और एक महिला ने तोड़ा दम

सिंगरौली, जशपुर. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में उल्टी दस्त और बुखार से मौत का मामला सामने आया है। सिंगरौली में दो बच्चे और एक महिला की मौत हो गई, इधर छत्तीसगढ़ में बुखार और दस्त से पीड़ित दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई।

 



सिंगरौली में सामने आए फूड प्वाइजनिंग मामले में दो मासूम बच्चे और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह मामला चितरंगी के खम्हडी पंचायत के गड़वार टोला की घटना है।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से तीनों उल्टी दस्त से पीड़ित थे। उपचार के बावजूद तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। वहीं आज डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पत्थलगांव में सगे भाई-बहन की मौत

जशपुर जिले में बगीचा तहसील अन्तर्गत रनपुरकुदमुरा गांव में बुखार और दस्त से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में सगे भाई बहन हैं। इसी परिवार के तीन अन्य और सदस्य भी पीड़ित है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने फूड प्वाइजनिंग का अंदेशा व्यक्त कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिये हैं। वहीं प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

जानकारी के अनुसार मृतक सुभद्रा कक्षा 7 और सूरज कक्षा 3 में अध्धयनरत थे। दोनों बच्चों को उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही दोनों बच्चों की मौत हो गई।

बुखार और दस्त का प्रकोप से ही मृतक बच्चों के माता पिता सहित तीन सदस्यों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए कुनकुरी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यंहा आईसीयू में भर्ती तीनों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!