बारिश में भीग जाए स्मार्टफोन तो फॉलो करें ये टिप्स, नहीं पड़ेगी रिपेयर कराने की जरूरत. बस जरना होगा ऐ काम…

आजकल बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में अगर आप स्मार्टफोन लेकर निकल रहे हैं और अचानक से बारिश हो जाए तो जाहिर सी बात है स्मार्टफोन पानी से भीग जाएगा. ऐसे में अगर आपके पास कोई सेफ्टी कवर मौजूद है तब तो स्मार्टफोन के बचने की संभावना है नहीं तो पानी की वजह से इसके इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है. अगर आप अक्सर बारिश के मौसम में बाहर निकलते हैं या फिर काम के सिलसिले में आपको बाहर निकलना ही पड़ता है तो आज हम आपको ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो बारिश के पानी से भीगने के बाद भी आपके स्मार्टफोन को ठीक रख सकते हैं.



 

 

चावल का करें इस्तेमाल

आपको यह बात थोड़ी अटपटी जरूर लग सकती है कि आखिर स्मार्टफोन को ठीक करने में चावल कैसे काम आता है, लेकिन आपको बता दें कि चावल पानी सोख लेता है. ऐसे में अगर कभी गलती से आप अपने स्मार्टफोन को बिना कवर के बाहर ले जाते हैं और अचानक बारिश हो जाती है जिसकी वजह से स्मार्टफोन भीग जाता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपको बस स्मार्टफोन को घर लाना है और इसे चावल से भरे हुए किसी कंटेनर में रख देना है. आपको ध्यान रखना चाहिए कि इस दौरान आपको स्मार्ट फोन ऑन करने की कोशिश नहीं करनी है. आपको स्मार्टफोन को एक दिन बाद ही बाहर निकालना है. जब आप अगले दिन स्मार्टफोन को कंटेनर से बाहर निकालेंगे तो पाएंगे स्मार्टफोन एकदम ठीक हो गए हैं, क्योंकि इसके अंदर से सारा पानी निकल गया है. यह तरीका आमतौर पर काम आता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को वेदांता पावर प्लांट के द्वारा दिया जा रहा मुआवजा, प्रभावित परिवारों तक पहुंचे रहे कंपनी प्रतिनिधि, दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना, प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ

स्मार्टफोन वाइप का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने स्मार्टफोन को घर से बाहर लेकर निकलते हैं और अचानक बारिश हो जाए और फोन में ज्यादा पानी ना पड़ा हो तो आप इसे घर लेकर आएं और वाइप की मदद से इसे जरूर साफ करें. दरअसल वाइप पानी की छोटी बूंदों को खींच लेता है और पूरी तरह से स्मार्टफोन को ठीक रखने में मदद करता है. अगर आपका स्मार्टफोन पानी के संपर्क में आ जाता है तो आप वाइपर का इस्तेमाल करके इसे खराब होने से बचा सकते हैं. यह तरीका काफी काम आता है लेकिन आप यह तरीके सिर्फ तब काम में लाए जब फोन में हल्का फुल्का ही पानी पड़ा हो.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली समस्या को लेकर कार्यपालन यंत्री (डी) को सौंपा गया ज्ञापन, 132 केवी सब स्टेशन से मिलेगी राहत, बिजली समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम कदम

error: Content is protected !!