Sheorinarayan Sawan Jhula : धार्मिक नगरी शिवरीनारायण सावन झूले के रंग में रंगा, झूले में भगवान को विराजित किया गया, भक्त झुला रहे झूला

जांजगीर-चाम्पा. धार्मिक नगरी शिवरीनारायण अभी सावन झूले के रंग में रंगा हुआ है. मठ मंदिर में सावन झूला में भगवान को विराजित किया गया है और भक्तों द्वारा झूला झुलाया जा रहा है. भगवान को आकर्षक परिधान पहनाया गया है. यहां दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं. सावन झूला महोत्सव के तहत मठ मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं लाइटिंग की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

आपको बता दें, शिवरीनारायण में सावन झूले की परंपरा कई दशकों से है. यहां सावन माह की तृतीया से सावन झूले की शुरुआत होती है, जो सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन तक चलता है.

छग गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं मठाधीश राजेश्री महन्त रामसुंदर दास ने बताया कि शिवरीनारायण के मठ मंदिर में सावन झूले की पुरानी परंपरा है. सावन झूले में भगवान को झुलाया जाता है और भक्त भी बड़ी श्रद्धा से दर्शन कर भगवान को झूला झुलाकर खुद को तृप्त करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!