यहां के मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, Whatsapp पर कहा- बम से उड़ा देंगे…पढ़िए

लखनऊ. उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी कंट्रोल रूम 112 के व्हाट्सएप नंबर पर दी गई है। धमकी मिलने के बाद यूपी पुलिस ने मामले को गंभीरता में लेते हुए केस दर्ज कर ली है।



बताया जा रहा है कि जिस नंबर से धमकी मिली है वह शाहिद खान के नाम से रजिस्टर्ड है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस के साथ.साथ साइबर और सर्विलांस सेल की टीमें भी लगी हुई हैं।

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले जान की धमकी 2 अगस्त को दी थी। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है और यूपी पुलिस पूरी तरह से सर्तक हो गई है।

वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई है। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी ने मीडिया को बताया कि दो अगस्त की शाम को ऑपरेशन कमांडर के मुताबिक वह आफिस में थे।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

बता दें कि पूरे देशभर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। ठीक उससे पहले धमकी मिलने की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!