‘इंडियन आइडल 13’ इस तारीख से फिर होगा शुरू, जज की कुर्सी पर नज़र आएंगी संगीत की ये महान हस्तियां

मुंबई. सोनी टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर फैंस के साथ साथ मेकर्स भी काफी एक्साइटेड है। आपको बता दें कि इस शो के जरिये उन लोगों को एक मौका मिलता है , जो किसी वजह से अपने सपनो को पूरा नहीं कर पाते।



लेकिन इस प्लेटफार्म के जरिए उन लोगों को एक मौका मिलता है ,जिसके जरिये वो दुनिया के सामने अपने टेलेंट को दिखा सके। इस रियलिटी शो के जरिये अभी तक काफी लोगों ने अपने सपनों को पूरा किया है।

10 सितंबर 2022 से शुरू होगा शो

वही इस शो के लगातार सफलता को देखते हुए , शो के मेकर्स ने इस शो के सीजन 13 की तैयारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ‘इंडियन आइडल 13’ 10 सितंबर 2022 से शुरू होने जा रहा है। इस शो को संगीत के सम्राट विशाल ददलानी , नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया जज करते नज़र आएगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

शो के ऑडिशन में हुआ बदलाव

सोनी टीवी ने 1 जून बुधवार को खुद सोशल मीडिया पोस्ट के साथ इंडियन आइडल के सीजन 13 की घोषणा की है. हालांकि इंडियन आइडल 12 से तुलना की जाए तो इस बार इंडियन आइडल 13 की चयनप्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है. कोरोना महामारी की वजह से इंडियन आइडल सीजन 12 में सिंगर्स ने ऑडिशन ऑनलाइन किया गया था। लेकिन इस बार का ऑडिशन ऑफलाइन होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

2004 में हुई थी शो की शुरुआत

बता दें, इंडियन आइडल शो को अब 18 साल हो गए हैं। साल 2004 में लॉन्च हुए इस शो के सीजन वन को अभिजीत सावंत ने जीता था। जिसके बाद लगातार इस शो को फैंस का भरपूर प्यार मिला। वही अगर इस शो के लास्ट सीजन की बात की जाए तो , इस शो के सीजन 12 को पवनदीप राजन ने जीतकर ख़िताब अपने नाम किया था। वही सीजन 11 को सनी हिंदुस्तानी ने जीता था , इसके साथ ही सीजन 10 को सलमान अली ने जीत कर शो को अपने नाम किया था।

error: Content is protected !!