मां के शव से घंटों लिपटा रहा मासूम, देखकर भावुक हो गए लोग, जानिए दिल दहला देने वाली घटना…

भागलपुर. बिहार में भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक महिला का शव मिला है. मृत महिला की गोद में उसका पांच साल का बेटा सो रहा था. यह मामला तब सामने आया, जब बच्चा जागकर जोर जोर से रोने लगा. दिल दहला देने वाला यह नजारा देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को इसकी सूचना दी. इसके बाद जीआरपी के जवान महिला के शव और बच्चे को लेकर चले गए.

 



भागलपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा, “जीआरपी को सोमवार को एक प्लेटफॉर्म पर अज्ञात महिला का शव मिला. महिला की गोद में उसका बच्चा सो रहा था. महिला के शव को कई घंटों तक मुर्दाघर में रखा गया, लेकिन उसकी पहचान का पता लगाने के लिए पुलिस की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया.’’ पुलिस ने महिला के परिवार के सदस्यों को खोजने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में मां और बच्चे की तस्वीरें लगाई हैं. जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार ने कहा, ‘‘लेकिन हमारी सारी कोशिशें बेकार गईं. आखिरकार हमने बृहस्पतिवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया.’’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

कुमार ने कहा कि बुधवार को पोस्टमॉर्टम किया गया था और महिला की मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. मृतक महिला के पांच साल के बेटे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है और वह बच्चों की देखभाल के लिए बनाए गए केंद्र में रह रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!