Janjgir News : बहेराडीह के किसान स्कूल में मशरूम उत्पादन का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज से

जांजगीर-चाम्पा. किसान स्कूल बहेराडीह में हमर किसान उत्पादक कंपनी एफपीओ के तत्वाधान में आज 13 और 14 अगस्त को दो दिवसीय मशरूम उत्पादन का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण में प्रदेश के कोई भी जिले के किसान, स्व सहायता समूह की महिलाएं और बेरोजगार युवक, युवतियाँ भाग लें सकते हैं। प्रशिक्षण गैर आवासीय होगा, वहीं प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार की दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

एसबीआई, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव ने बताया कि 18 वर्ष से 45 साल के बेरोजगार युवक, युवतियाँ, किसानों, स्व सहायता समूह के महिलाओ के लिए जिला मुख्यालय में स्थित आरसेटी में भी मशरूम उत्पादन का दस दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु पंजीयन किया जा रहा है, मगर आरसेटी में होने वाले इस प्रशिक्षण में केवल ग्रामीण क्षेत्र के लोग ही शामिल हो सकते हैं, किन्तु किसान स्कुल बहेराडीह में आयोजित होने वाले क़ृषि क्षेत्र के किसी भी प्रशिक्षण में न उम्र की बाध्यता है और न ही शिक्षा की. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के लोग प्रशिक्षण का लाभ लें सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

error: Content is protected !!