JanjgirChampa News : 147 वर्षों से अखण्ड राम नाम संकीर्तन धार्मिक आयोजन का बड़ा महत्व : इंजी. रवि पांडेय

जांजगीर-चाम्पा. “147 वर्षों से अखण्ड राम नाम संकीर्तन धार्मिक आयोजनों में न केवल चाम्पा के लिए, बल्कि देश के लिए अपने आप में इतिहास है.” उक्त बातें सार्वजनिक अखंड रामनाम सप्ताह यज्ञ समिति हिन्दू समाज हनुमान चौक, कसेर पारा हठवारा चाम्पा द्वारा आयोजित सार्वजनिक अखंड श्री रामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने कही. आज इंजी पाण्डेय चाम्पा पहुंचकर अखंड रामनाम संकीर्तन में भाग लिए.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

यहां उन्होंने भगवान राम की पूजा अर्चना की एवं परिक्रमा करके भगवान से आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के समस्त लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर आयोजन समिति की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की और अखंड आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी.

इस दौरान इंजी पाण्डेय के साथ अखंड रामनाम संकीर्तन में पार्षद नागेंद्र गुप्ता, रितेश शर्मा, अंजुम अंसारी, आशीष कंसारी, भास्कर कंसारी, सुमन कंसारी, घासीराम कंसारी, राम कंसारी, अशोक कंसारी, केशव कंसारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!