Pain of miscarriage :बॉलीवुड की आठ ऐसी अभिनेत्रियां जिन्होंने झेला मिजकैरेज का दर्द, एक ने तो 14 बार…..

मुंबई. मां बनने का सुख हर स्त्री के लिए एक अलग ही एहसास होता है। मां बनने वाली हर स्त्री खुद को बहुत ही खुशनशीब मानती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि महिलाओं को बुरे दौर से गुजरना पड़ता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने मिजकैरेज का दर्द झेला है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही आठ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मिसकैरेज का दर्द झेला है।

 



कभी खुश कभी गम के दौरान हुआ काजोल का पहला मिसकैरेज

सबसे पहली बात की जाए बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल के बारे में। काजोल ने बताया कि उन्होंने दो बार मिसकैरेज का दर्द झेला है। उन्होंने बताया कि उनका पहला मिसकैरेज फिल्म कभी खुश कभी गम के दौरान हुआ था। इस दौरान वे इतने दर्द में थी कि फिल्म को कामयाबी को एन्जॉय तक नहीं कर पाई थी। इसके बाद उनका दोबारा मिसकैरेज हुआ। दूसरी बार उन्हें बहुत ज्यादा दर्द झेलना पड़ा, जिसे बर्दाश्त करना उनके लिए काफी मुश्किल हुआ।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

काजोल ने इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द बयान करते हुए कहा- मिसकैरेज के दौरान वे काफी बुरे दौर से गुजरी। उन्हें समझ नहीं आ रहा थी कि इस स्थिति से कैसे निकला जाए। हालांकि, वक्त के साथ धीरे-धीरे सबकुछ ठीक होता गया।

शिल्पा शेट्टी ने 2012 में बेटे विआन को जन्म दिया था। हालांकि, विआन से पहले उन्होंने मिसकैरेज में अपना बच्चा खो दिया था। इसके बाद वह दोबारा मां बनना चाहती थी और इसके लिए उन्होंने कई बार ट्राई भी किया। लेकिन हर बार उन्होंने अपना बच्चा कोख में ही खो दिया।

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब भी वे जब भी प्रेग्नेंट हुई तभी कुछ कॉम्पीकेशन्स हुए और उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। इसके बाद वे सरोगेसी से बेटी की मां बनी।

क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा दो बच्चों की मां है। लेकिन आपको बता दें कि बेटी के जन्म के बाद जब उन्होंने दोबारा बच्चे की प्लानिंग की तो उन्हें 2 बार मिसकैरेज का दर्द झलना पड़ा। फिर कहीं जाकर उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

कश्मीरा शाह के साथ तो बहुत ही बुरा हुआ। उन्होंने 14 बार प्रेग्नेंट होने की कोशिश की और 14 ही बार उनका मिसकैरेज हो गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- मैंने फैमिली प्लानिंग के लिए अपने काम तक से दूरी बना ली थी। कई बार कोशिश की लेकिन हर बार फेल हुई। बार-बार मिसकैरेज होने की वजह से मेरी हेल्थ पर बुरा असर होने लगा था। फिर हमने सरोगेसी का सहारा लिया और दो बेटों के पेरेंट बने।

रश्मि देसाई शादी के कुछ महीनों बाद ही प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन रियलिटी शो झलक दिखला में हिस्सा लेने के दौरान उनका मिसकैरेज हो गया और वह शो का हिस्सा भी नहीं बन पाई। हालांकि, कुछ साल बाद उनका पति नंदिश से तलाक हो गया था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

महिमा चौधरी एक बेटी की मां है। लेकिन इस बेटी को जन्म देने से पहले उनका 2 बार मिसकैरेज हुआ था। दोनों ही बार अपना बच्चा कोख में खो देने के कारण महिमा को काफी दर्द से गुजरना पड़ा था। महिमा हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से उभरी है।

error: Content is protected !!