Pushpa style Ganesh ji: गणेश उत्सव पर चढ़ा पुष्पा का रंग, सफेद कुर्ता पजामा पहने बप्पा बोले- ’मैं झुकेगा नहीं’

आज से गणेश उत्सव की शुरूआत हो चुकी है। आज घर-घर बप्पा विराजेंगे। कोरोना माहामरी के बाद इस साल गणेश उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस बार कोई रोक-टोक नहीं होने के कारण उत्सव की चारों ओर धूम मची हुई है। तो वहीं हर साल गणेश उत्सव के मौके पर कुछ मुर्तियां ऐसी होती है जो सबसे अलग होती है। कलाकार ग्राहकों को लुभाने के लिए कई प्रकार की मूर्तियां बनाते है। जिससे लोग काफी प्रभावित भी होते है। इसके अलावा बहुत से ऐसे ऑर्डर भी आते है जो सबसे अलग होते है। ऐसी ही एक मूर्ती इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

 



बप्पा का पुष्पा स्टाइल

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

जिसने भी यह तस्वीरें देखीं वह दंग रह गया। आपको अल्लू अर्जुन का वह डायलॉग तो याद ही होगा जिसमें वह अपने दाढ़ी पर हाथ फेराते हुए कहते हैं ‘मैं झुकेगा नहीं।’ ठीक इसी अंदाज में गणेश जी की इस मूर्ति को देखा गया। जिसमें बप्पा सफेद किर्ता पजामा पहने पुष्पा के अंदाज में नजर आएं। इतना ही नहीं एक और मूर्ति में वे अल्लू अर्जुन की तरह ही चेक वाली शर्ट के साथ लूंगी पहने नजर आए। कहा जा सकता है कि ये अल्लू अर्जुन की दीवानगी और स्टारडम का जीता जागता उदाहरण है जो फिल्म के रिलीज के इतने लंबे समय बाद भी खत्म होती नहीं दिख रही है।

गणपति पर अल्लू अर्जुन का स्वैग
Pushpa style Ganesh ji: आज गणेश चतुर्थी है और बप्पा के लिए जनता दिल खोलकर भक्तिभाव जताती नजर आएगी। गणपति के साथ सबसे बड़ी खासियत ये है कि लोग उनसे अपने दोस्त-भाई की तरह प्यार जताते नजर आते हैं। ऐसे में कुछ मूर्तिकारों ने गणपति को भी ‘पुष्पा’ स्वैग में शामिल कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

अब जब गणपति फेस्टिवल है, तो कई जगह बप्पा की मूर्तियां अल्लू अर्जुन की तरह ठुड्डी पर हाथ फिराती नजर आ रही है। गणपति बप्पा की ये मूर्ति सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फिलहाल ये मूर्ति कहा बनी है इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन बप्पा का पुष्पा स्टाइल लोगों को लुभा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!