शख्स ने बना डाला खुद का हाई-स्पीड इंटरनेट, सरकार ने ऑफर की 21 करोड़ की मोटी रकम.. पढ़िए खबर…

Private Internet: अगर आपको किसी कंपनी की इंटरनेट सेवाएं पसंद नहीं आती हैं तो आप दूसरी कंपनी में स्विच कर लेते हैं. इसके बाद आप दूसरी कंपनी की इंटरनेट सेवाएं लेते हैं. ज्यादातर लोग ऐसा ही करते हैं लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसने इंटरनेट की स्लो स्पीड से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में आप शायद सपने में भी नहीं सोच सकते हैं. इस शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसके बाद लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं यहां तक कि सरकार ने इस बड़े कारनामे की वजह से उस शख्स को 21 करोड़ की रकम देने का ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं इस शख्स ने ऐसा क्या किया है जिसकी वजह से सरकार ने इतनी बड़ी रकम देने का ऐलान किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

तैयार कर दिया खुद का इंटरनेट

मिशिगन के ग्रामीण इलाके में रहने वाले जार्ड मौच ने प्राइवेट फाइबर-इंटरनेट सेवा बनाकर घर में खराब इंटरनेट की समस्या का समाधान किया. मौच एक वरिष्ठ नेटवर्क आर्किटेक्ट के रूप में काम करते हैं, 2002 में वो अपने घर लौट गए लेकिन उनके इलाके में हाई स्पीड इंटरनेट लाइन नहीं थी. इसकी वजह से उन्हें खराब इंटरनेट सर्विस मिलती थी. बता दें कि खबर के अनुसार मौच ने लगभग $145,000 (1 करोड़ से अधिक रुपये) खर्च करके लगभग चार साल में इंटरनेट कंपनी बनाई और लीमा टाउनशिप और साइको टाउनशिप के कुछ क्षेत्रों में अपनी सर्विस फाइबर-टू-द-होम ब्रॉडबैंड देना शुरू की है. मौच ने कुछ महीने पहले अपने पहले ग्राहकों को जोड़ना शुरू किया और तब से पांच किलोमीटर फाइबर का इस्तेमाल किया जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

सरकार ने ऑफर की भारी-भरकम रकम

मौच के इस कदम से प्रभावित होकर सरकार ने 2.6 मिलियन डॉलर (लगभग ₹21 करोड़) की सरकारी फंडिंग मौच को दी है. आपको बता दें कि ये सर्विस 55 डॉलर प्रति माह के खर्च में 100Mbps की स्पीड में अनलिमिटेड डाटा ऑफर करती है, यहां तक कि ग्मराहक 79 डॉलर प्रति माह के खर्च पर 1Gbps की स्पीड वाला अनलिमिटेड डाटा ऑफर भी ले पाएंगे. ये सर्विस सिर्फ इंटरनेट चार्ज लेती है और ग्राहकों से एक्स्ट्रा टैक्स नहीं वसूला जाता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!