JanjgirChampa Flood : जांजगीर-चाम्पा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आई बाढ़, आधा दर्जन पुल के ऊपर से बह रहा पानी, दर्जनों गांवों का सम्पर्क टूटा, प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-चाम्पा जिले में अलग-अलग क्षेत्रों के आधा दर्जन पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे दर्जनों गांवों का सम्पर्क टूट गया है. पिछले 3-4 दिनों की बारिश के बाद जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. अभी भी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदी-नालों में जल स्तर बढ़ते जा रहा है.

 



अभी महानदी शिवरीनारायण पुल में 3 फीट पानी, बिलारी पुल में 3 फ़ीट पानी, भेड़ीकोना पुल 1 फीट पानी, भुईगांव पुल 4 फ़ीट पानी और रिंगनी पुल 4 फ़ीट बह रहा है. इससे दर्जनों गांवों का सम्पर्क टूट गया है. पिछले कई दिनों से भुईगांव पुल पर पानी ऊपर बह रहा है. इसी तरह बिलारी का भी है. लगातार बारिश के बाद लोग परेशान हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

इधर, प्रशासन ने बाढ़ को लेकर हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है. साथ ही, मैदानी अमला को अलर्ट किया गया है और कलेक्टर ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!