धोखाधड़ी से सावधान करने साथ आए ‘भाभी जी घर पर है’ शो के विभूति और मनमोहन तिवारी. पढ़िए खबर…

‘भाभी जी घर पर है’ फेम एक्टर आसिफ शेख और रोहिताश गौर ने फैंस को एक्टर दीपेश भान के मदद के नाम पर हो रहे फ्रॉड् के बारे में किया आग्रह। कुछ लोग एक्टर दीपेश भान के निधन के बाद परिवार के मदद के नाम पर फैंस से पैसे ठग रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही भाभी जी शो में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान का क्रिकेट खेलते वक्त ब्रेन हैमरेज की वजह से निधन हो गया था।

 



 

 

वीडियो को होस्ट करते हुए आसिफ शेख और रोहिताश गौर ने फैंस के साथ सही लिंक शेयर किया जिसके जरिए फैंस लेट एक्टर दीपेश भान के परिवार की आर्थिक मदद कर सकते हैं

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

एक्टर आसिफ शेख ने कहा शो में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान , हम सभी को बहुत जल्द छोड़ कर चले गए। उनके पीछे उनका परिवार और उनका एक 18 महीने का बच्चा भी है। दीपेश के ऊपर 50 लाख का कर्ज भी है। उनके परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं है ऐसे में उनके परिवार की मदद करने के लिए हमने एक फंडराइजर की शुरुआत की है। लेकिन दुख की बात ये है कि इन हालात का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने फेक आईडी क्रिएट की और गलतफहमी में बहुत से लोग उसमें अपना डोनेशन डाल रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

आसिफ कहते हैं कि हमने कैप्शन में और अपनी स्टोरी में एक लिंक शेयर किया है सिर्फ उसी पर अपना डोनेट करें। अंत में रोहिताश भाभी जी की पूरी टीम की तरफ से डोनेट कर रहे लोगों का शुक्रिया करते हैं।

 

 

पिछले सप्ताह अनिता भाभी का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन ने दीपेश भान के परिवार को होम लोन चुकाने के लिए पहल शुरु की। सौम्या ने कहा दीपेश काफी बातें करने वाले लोगों में से थे। वह ज्यादातर अपने परिवार की बातें करते थे। कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!