WhatsApp में आया कमाल का फीचर, कलाई पर बंधी घड़ी से ही वॉइस कॉलिंग का मजाक

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और जबर्दस्त फीचर लेकर हाजिर है। यह फीचर वॉट्सऐप कॉलिंग से जुड़ा है। यह स्मार्टवॉच से वॉट्सऐप कॉल (WhatsApp Call) को रिसीव करने की सुविधा देता है। Reddit पर लाइव कुछ यूजर रिपोर्ट्स के अनुसार वॉट्सऐप का यह लेटेस्ट फीचर Wear OS 3 पर काम करने वाली वॉचेज के लिए रोलआउट किया गया है। शुरुआत में यह अपडेट Samsung Galaxy Watch 4 और Samsung Galaxy Watch 5 के लिए रिलीज हुआ है। इन स्मार्टवॉच के यूजर अब अपनी कलाई से ही वॉट्सऐप वॉइस कॉल का जवाब दे सकेंगे।

 



 

 

ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन के लिए आया अपडेट
वॉट्सऐप का यह लेटेस्ट अपडेट अभी ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन के लिए आया है। यह ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.22.19.11 और 2.22.19.11 पर पहले से ही ऐक्टिव है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉट्सऐप कॉल आने पर स्मार्टवॉच में वॉट्सऐप का लोगो डिस्प्ले होगा, ताकि यूजर मेन कॉल और वॉट्सऐप कॉल में फर्क कर पाएं। 9 टू 5 गूगल ने भी अपनी रिपोर्ट में गैलेक्सी वॉच 5 के लिए आए इस नए फीचर को कन्फर्म किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

 

कॉन्टैक्ट डीटेल के नीचे दिखेगा वॉट्सऐप का लोगो
Reddit पर यूजर्स ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसे देख कर कहा जा सकता है कि गैलेक्सी वॉच 4 और गैलेक्सी वॉच 5 में यूजर्स को वॉट्सऐप कॉल के लिए एक अलग यूजर इंटरफेस (UI) दिखेगा। इनकमिंग कॉल के दौरान स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर कॉल करने वाले के कॉन्टैक्ट डीटेल्स के नीचे वॉट्सऐप का लोगो दिखेगा। इसमें यूजर को वॉट्सऐप कॉल को रिसीव करने के अलावा उसे रिजेक्ट करने का भी ऑप्शन मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए होगा रोलआउट
कुछ यूजर्स ने यह बताया कि गैलेक्सी वॉच 5 को गूगल पिक्सल 6 स्मार्टफोन से पेयर करने पर वॉट्सऐप कॉल में वॉट्सऐप का लोगो नहीं डिस्प्ले हो रहा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसके लिए एक नया अपडेट रोलआउट हो सकता है। बताते चलें कि वॉट्सऐप कॉलिंग वाला यह फीचर अभी केवल ऐंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ है। आने वाले दिनों में कंपनी इसका स्टेबल वर्जन सभी यूजर्स के लिए रिलीज कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!