Youtube से वीडियो डाउनलोड करने के लिए इन ऐप्‍स का करें इस्तेमाल, फ्री में हैं उपलब्ध

नई दिल्ली: यूट्यूब पर आप अपना पसंदीदा वीडियो देखने के लिए घंटों बिताते हैं. कई बार आप वीडियो इतना पसंद आता है, कि उसे डाउनलोड करने की चाहत होती है, लेकिन समझ नहीं आता कि कैसे उस वीडियो का डाउनलोड किया जाए. ऐसे में कई ऐप हैं, जो आपके इस काम को बेहद आसान बना सकते हैं. इन ऐप्स की मदद से कुछ स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से अपने पसंदीदा वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं.

 



 

 

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन ऐप्स से आप यूट्यूब चैनल के वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं. वो भी बिल्कुल फ्री. इन ऐप्स की सबसे अच्छी बात है कि आप उन पर ट्रस्ट कर सकते हैं. लाखों यूजर्स द्वारा इन ऐप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल ने वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी का जताया आभार

 

 

हालांकि, कई ऐसे ऐप्स भी हैं, जिनसे आप वीडियो तो डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि बदले में वह आपके फोन का गलत इस्तेमाल करें, तो चलिए आपको बताते हैं कि Youtube से वीडियो डाउनलोड करने के लिए सबसे बेहतर ऐप कौन से हैं.

 

स्नैपट्यूब (Snaptube)
– सबसे पहले स्नैपट्यूब ऐप को Download करके Install कर लें.
– ऐप इंस्टॉल करने के बाद कुछ स्टेप्स को फॉलो करें और फिर उसे Allow कर दें.
– अब आप जिस वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं. उस वीडियो में Share वाले ऑप्शन पर टैप पर करें. ऐसा करते ही आपको Snaptube App का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करना होगा.
– ऐसा करते ही आपको Video Quality चुनने के लिए विकल्प मिल जाएगा. जिस क्वालिटी में वीडियो चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें.
– ऐसा करते ही आपके द्वारा दिए गए लोकेशन में वीडियो डाउनलोड होकर सेव हो जाएगा, जिसे आप ऑफ लाइन में भी देख सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश...

 

 

विडमेट (Vidmate)
– Snaptube की तरह इसे भी डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें.
– सारे विकल्पों को Allow करने के बाद आप ऐप के होमपेज पर पहुंच जाएंगे.
– स्नैपट्यूब की ही तरह यहां भी आपको Youtube के शेयर वाले ऑप्शन पर टैप करना है.
– ऐसा करते ही आपको Vidmate ऑप्शन दिख जाएगा. उसपर क्लिक करते ही Vidmate App ओपन हो जाएगा.
– ऐप में वीडियो क्वालिटी सिलेक्ट करते ही वीडियो डाउनलोड हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत
error: Content is protected !!