Bank News: ग्राहकों के लिए लगा झटका, इस बैंक ने ब्याज दर में की बढ़ोत्तरी, देखें कितने प्रतिशत बढ़ाया ब्याज

नई दिल्ली – ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को आधा प्रतिशत बढ़ाया है। हालांकि, उसने महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा उठाए गए अति आामक कदमों से परहेज किया।



बैंक ऑफ इंग्लैंड ने गुरूवार को अपनी प्रधान ब्याज दर बढ़ाकर 2.25 प्रतिशत कर दी। बैंक ने पिछले महीने भी इनमें आधा प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जो पिछले 27 वर्षो में सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : पोता में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के चलते बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला एक सप्ताह देरी से किया। केंद्रीय बैंक ने खादृा पदार्थो और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रखा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेंटकर दी बधाई, ऐतिहासिक विधेयक "धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026" पारित होने पर की मुलाकात

error: Content is protected !!