छत्तीसगढ़: किसानों को बिना ब्याज के मिलेगा इतने लाख रुपए तक का लोन, भूपेश सरकार ने लिया…बड़ा फैसला…जानिए

रायपुर. सीएम भूपेश बघेल ने आज कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम बघेल और मंत्रियों के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसके बाद कैबिनेट ने उन पर मुहर लगा दी। कैबिनेट बैठक में लिए गए सबसे अहम फैसलों में से एक किसानों को लेकर है। सरकार ने किसानों को बिना ब्याज के लोन देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

 



मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 12,489 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी, वही किसानों को 3 लाख तक जीरो फीसदी की दर पर ब्याज दिया जाएगा। यह निर्णय सोलर पॉवर को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में कहा गया है कि अब एससी, ओबीसी और एससी विभाग अलग-अलग होंगे, एससी और ओबीसी वर्ग के लिए एडवाइजरी कमेटी बनेगी। साथ में यह भी कहा गया है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन होगा जिसमें उम्र की कोई बाध्यता नहीं होगी।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

अब ST,SC, OBC विभाग अलग-अलग होगा
SC और OBC वर्ग के लिए एडवाइजरी कमेटी बनेगी
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन होगा, उम्र की कोई बाध्यता नहीं होगी।

3 लाख तक 0% ब्याज पर किसानों को ऋण मिलेगा
सोलर पॉवर को बढ़ावा देने के लिए लिया गया निर्णय

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!