Cobra Movie Review: सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है ‘विक्रम’ की ये फिल्म, रोंगटे खड़े कर देगा क्लाइमैक्स…

मुंबई. चियान विक्रम की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘कोबरा’ रिलीज हो गई है। फिल्म को बनाने में 3 साल से ज्यादा का समय लग गया। रिलीज डेट को लेकर भी कई सारे पंगे हुए है। पहले ये फिल्म 2021 को रिलीज होने वाली थी। फिर अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में रिलीज होने वाली थी लेकिन ये फिल्म फिर से पोस्टपोन हो गई। अब फाइनली ‘कोबरा’ 31 अगस्त को रिलीज हो गई।

 



फिल्म में चियान विक्रम ढेर सारे रोल करते हुए दिखाई देने वाले है। सभी किरदार में ढलने के लिए विक्रम ने खूब मेहनत की है, जो फिल्म में दिखता है। कोबरा की सबसे बड़ी समस्या फिल्म की लंबाई है। इस दौर में 3 घंटे लंबी फिल्म बनाना मेकर्स को भारी पड़ सकता है। कोबरा का पहला हॉफ काफी शानदार है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

इंटरवल से पहले तक ‘कोबरा’ आपको बांध कर रखेगी। लेकिन Interval के बाद कोबरा अपनी पकड़ी खोती जाती है। स्क्रीन प्ले काफी शानदार है लेकिन Interval से पहले तक । कोबरा का क्लाइमैक्स सीन्स आपके होश उड़ा सकती है।

एक्टिंग की पीच में इरफान जम नही रहे है। केजीएफ वाली श्रीनिधि शेट्टी पहले से ज्यादा खूबसूरत और अच्छी लगी है। केजीएफ की तुलना कोबरा फिल्म में श्रीनिधि के लिए करने के लिए बहुत कुछ है। वहीं चियान विक्रम हर रोल मे फिट बैठते है। उनके एक्टिंग स्कील का कोई तोड़ नहीं है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

कुल मिलाकर ‘कोबरा’ एक ऐसी फिल्म है। जिसे चियान विक्रम के फैंस देख सकते हैं। बाकि इसे ना खराब फिल्म कह सकते और ना ही ऐतिहासिक। बाकि ‘कोबरा’ की सफलता और असफलता जनता जनार्दन के हाथ में है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!