आदिवासी महिला के साथ हैवानियत, बीजेपी नेत्री ने कैद कर पिलाई पेशाब, जीभ से चटवाई ये चीज और…

रांची. झारखंड में मचे सियासी बवाल के बीच बीजेपी महिला नेता की हैवानियत की बड़ी खबर सामने आई है। यहां रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा के घर उनकी पत्नी ने आदिवासी महिला सुनीता को कैद कर जुल्म बरपाई है। इसका खुलासा तब हुआ जब महिला वहां से भाग कर निकली सीधे थाना पहुंची। जहां महिला ने अपने साथ हुए हैवानियत की आपबीती बताई। वहीं अब मजिस्ट्रेट ने महिला को मदद का भरोसा दिलाया है।



8 साल से कैद थी महिला

आदिवासी महिला ने अपने उपर हुए अत्याचार का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करीब 8 साल से कैद कर रखी हुई है। इस दौरान भाजपा महिला नेत्री ने कई बार यातनाएं दी। कभी जीभ से फर्श साफ करवाती थी तो कभी गर्म तवे से सजा दी। वहीं कई बार तो पेशाब भी पिलाई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

रिम्स में चल रहा इलाज

बुरी तरह से यातनाएं सहन करने के बाद वहां से भागी पीड़िता सुनीता की हालत अब इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि अब वह अच्छे से बोल भी नहीं पा रह है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

बीजेपी से है कनेक्शन

सीमा पात्रा का बीजेपी से कनेक्शन है। उन्होंने अपने ट्विटर वायो में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का स्टेट लगाया है। वहीं खुद को बीजेपी कार्यकारिणी का सदस्य बताया है।

error: Content is protected !!