सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म! जानें क्या है वजह…पढ़िए

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर साथ काम करते नजर आने वाली है। वही इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म इस साल नवंबर 2022 में रिलीज की जाएगी। लेकिन अभी तक इस फिल्म के रिलीज़ डेट की तारीख सामने नहीं आई है।

 



गोविंदा नाम मेरा’ ओटीटी पर हो सकती रिलीज

इसके साथ ही इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मने तो ये फिल्म सिनेमाघरों के वजह ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ” गोविंदा नाम मेरा ” फिल्म के डिजिटल राइट्स 42 करोड़ रुपए और सैटेलाइट राइट्स 20 करोड़ रुपए के हैं, लेकिन धर्मा प्रोडक्शन अपनी इस कॉमिक ड्रामा फिल्म को 80 करोड़ में बेचना चाहता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

वरुण की जगह विक्की कौशल को फिल्म में किया गया कास्ट

गोविंदा नाम मेरा’ का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे है। वही इस फिल्म का नाम पहले ‘मिस्टर लेले’ रखा गया था। लेकिन किसी कारणवश फिल्म के टाइटल के साथ लीड एक्टर में भी बदलाव कर दिया गया। आपको बता दें कि इस फिल्म में पहले वरुण धवन को कास्ट किया गया था। लेकिन किसी वजह से इस फिल्म में वरुण को हटा कर विक्की कौशल को कास्ट किया गया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!