समता साहित्य अकादमी द्वारा डा. विजय लहरे को रवीन्द्र नाथ टैगोर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया.

सक्ती: सतनामी समाज सक्ती ब्लाक अध्यक्ष डा. विजय लहरे नागपुर में समता साहित्य अकादमी के तत्वावधान में शिक्षक दिन नेशनल कान्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्हें उत्कृष्ट कविता लेखन व साहित्य के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्य के लिए गुरू रवीन्द्र नाथ टैगोर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।



 

 

 

डा. विजय लहरे ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा यह सम्मान समाज में और भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा देता रहेगा। विदित हो कि विजय कुमार लहरे सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार में संस्था प्रमुख प्रभारी चिकित्सक के रूप में पदस्थ हैं । इसके अलावा कविता लेखन सहित साहित्य सृजन के क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज निर्माण के क्षेत्र में कार्य करहे हैं। साथही डा. लहरे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक अध्यक्ष भी हैं। उन्हें पूर्व में भी कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैं। डा. लहरे ने इसके लिए समता साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. एस. तांडेकर व अकादमी के छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष जी. आर. बंजारे तथा महासंरक्षक  सुशीला देवी बाल्मिकी सहित अकादमी के पदाधिकारीगणों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Suspend : स्वामी आत्मानन्द विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की प्राचार्य निलंबित, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया, ...क्यों हुई बड़ी कार्रवाई, पढ़िए आदेश...

 

 

 

गौरतलब है कि समता साहित्य अकादमी की ओर से 11 नवंबर, रविवार को राष्ट्रीय परिषद-2022 के तहत राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री आगुस इंद्रा उदयाना – संस्थापक अध्यक्ष आश्रम गांधीपुरी बाली, इंडोनेशिया रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डा. विकास महात्में माजी खासदार राज्यसभा ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में में पद्मश्री वरप्पा नबा डायरेक्टर थिएटर मिरर इम्फाल मणिपुर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में अरूणा सबाने साहित्यकार व समाज सेविका रहीं। अन्य अतिथियों में मतीन तमन्ना ज्येष्ठ समाज समाज सेवक एक्स मेंबर आफ रिजनल कोल कंझुमर काउंसिल डब्ल्युसीएल , डी.एस. नारकर प्रदेशाध्क्ष महाराष्ट्र , अरूण राऊत जिलाध्यक्ष नागपुर, सुमेघ काम्बले उपाध्यक्ष नागपुर, पूरण तांडेकर महासचिव, रोहित तांडेकर युवाध्यक्ष, जी. आर. बंजारे प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़, हेमचंद्र बरमन प्रदेशाध्यक्ष आसाम व सुधीर देव गीरकर रहे। इस कार्यक्रम में गरिमामय मंच से विशेष तौर पर विजय बारसे नागपुर को जीवन गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। जो कि स्लम साकर के संस्थापक होने के साथ ही महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत झुंड हिन्दी सिनेमा के प्रेरणास्रोत रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, फरार 3 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, कल 6 आरोपी की हुई थी गिरफ्तारी, 16 खातों में 31 लाख लेनदेन की जानकारी मिली, दूसरे प्रदेशों में गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहे थे खाते

 

 

इस आयोजन में पूरे देशभर से विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे विशिष्ट जन सम्मिलित हुए। यह आयोजन नागपुर के होटल द्वारका माई के कांफ्रेस हाल में सम्पन्न हुआ। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम समता साहित्य अकादमी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. एस. तांडेकर के अगुवाई में समता साहित्य अकादमी द्वारा सम्पन्न हुआ।

इसे भी पढ़े -  Sakti Accident Death : जानवर लेकर आ रही महिला को गुचकुलिया गांव में बाइक ने मारी ठोकर, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृतक घोषित

error: Content is protected !!