Innovative Girl: पिता को गर्मी से राहत दिलाने के लिए बेटी ने बनाई गजब की मशीन, बोतल का पानी रहेगा ठंडा

आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है।’ ये कहावत भारत की एक बेटी पर सटीक बैठती है। वैसे को भारत में कई तरह के आविष्कार होते रहते हैं। हमारा देश ‘जुगाड़’ के लिए भी मशहूर है। यहां गांव से लेकर आम घरों में जरूरत के मुताबिक छोटे छोटे आविष्कार और नए आइडिया को लोग अपनाते हैं। लेकिन इस बेटी ने अपने पिता के लिए जो आविष्कार किया, वह केवल पिता को गर्मी में राहत और आराम ही नहीं दिलाएगा, उनके जैसे कई लोगों के लिए फायदेमंद बनेगा।



वाराणसी की इस बेटी ने अपने पिता को गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक ऐसी सौर ऊर्जा से चलने वाली बेल्ट बनाई है, जो पानी को ठंडा रखेगी। चलिए जानते हैं पिता के लिए पानी ठंडा रखने वाली बेल्ट का आविष्कार करने वाली वाराणसी की बेटी आंचल सिंह के बारे में।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

कौन हैं आंचल सिंह

आंचल सिंह उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम कल्याण सिंह है। आंचल बी. काॅम की स्टूडेंट हैं। आंचल के पिता कल्याण महाराष्ट्र के एक फ्यूल स्टेशन में काम करते हैं। गर्मी के मौसम में पिता को बहुत परेशानी होती थी। आंचल अपने पिता की गर्मी से हो रही परेशानी से वाकिफ थीं। ऐसे में उन्होंने पिता की परेशानी दूर करने का फैसला लिया और एक खास आविष्कार कर दिया।

गर्मी के कारण कल्याण सिंह जो ठंडा पानी बोतल में फ्यूज स्टेशन ले जाते थे, वह भी कुछ मिनटों में गर्म हो जाता था। आंचल ने पिता के लिए एक सोलर कूलिंग बेल्ट बनाई है, जो सौर ऊर्जा की मदद से चलती है। इस सोलर कूलिंग बेल्ट से बोलत का पानी ठंडा रहता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

सोलर कूलिंग बेल्ट कैसे करती है काम

इस बेल्ट को पानी की बोतल में बांध दिया जाता है, जिससे पानी का तापमान ठंडा होता है। बेल्ट में फ़ैन, सोलर प्लेट और थर्मल प्लेट लगी हुई है। सोलर प्लेट के जरिए बेल्ट का फैन और थर्मल प्लेट चलती है, जिससे पानी ठंडा हो जाता है। एक लीटर पानी ठंडा होने में लगभग एक घंटे का समय लग सकता है।

कूलिंग सोलर बेल्ट बनाने में आंचल को लगभग दो महीने का समय लगा। इस डिवाइस के लिए आंचल ने तीन-चार हजार रुपये खर्च किए। उनकी यह डिवाइस सड़क पर कार्य करने वाले, धूप में रहने वाले, बाइक और साइकिल सवार लोगों के लिए काम की है। मेरठ के एमआईईटी कॉलेज अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर ने आंचल की सोलर कूलिंग बेल्ट को बेहतर बनाने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

error: Content is protected !!